loader

भोपाल, पर्यटन शहर

Foto

घायल नर बाघ के स्वास्थ्य में हुआ सुधार: भोपाल में हरदा वन मंडल से रेस्क्यू कर लाए गए घायल नर बाघ की हालत में काफी सुधार है।

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान जू भोपाल में हरदा वन मंडल से रेस्क्यू कर लाए गए घायल नर बाघ की हालत में काफी सुधार है।
 
इस बाघ का उपचार वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता एवं अन्य पशु चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा था। इस घायल बाघ की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी गई। इसके बेहतर उपचार के कारण इसके सिर के घाव लगभग भर चुके हैं तथा पैर के घाव में भी काफी सुधार है। यह नर बाघ अपनी हाऊसिंग एवं पिंजरे में आने-जाने के साथ ही अपने पैरों पर खड़े होकर उछल-कूद भी करने लगा है। वन विहार प्रबंधन द्वारा बाघ की पुन: जाँच कर स्वास्थ्य का शीघ्र आकलन किया जाएगा।
 
उल्लेखनीय है कि हरदा वन मंडल से रेस्क्यू कर इस नर बाघ को 13 जनवरी 2021 की रात गंभीर अवस्था में राष्ट्रीय वन विहार में लाया गया था।

विज्ञापन