मध्यप्रदेश पर्यटन विकास विभाग द्वारा बुन्देलखण्ड की संस्कृति से पर्यटकों को परिचित कराने के लिए मडला में होमस्टे रमाबाई की बखरी को विकसित किया गया है। कलेक्टर श्री संजय कुमार मिश्र द्वारा रमाबाई की बखरी होमस्टे का निरीक्षण किया गया। यह होमस्टे ग्रामीण पर्यटन को बढावा देने एवं ग्रामीणों को उनके ही गांव में रोजगार उपलब्ध कराएगा। कलेक्टर द्वारा होमस्टे में पर्यटकों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी लेने के साथ आवश्यक सहयोग किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले पर्यटकों को किसी भी तरह की असुविधा न हो। इस बात का ध्यान रखा जाए।
मध्यप्रदेश पर्यटन विकास विभाग द्वारा बुन्देली सांस्कृतिक समिति छतरपुर के माध्यम से होमस्टे को विकसित किया गया है। समिति द्वारा ग्रामीण पर्यटन के लिए आने वाले पर्यटकों को ग्रामीण पर्यटन जुडी विभिन्न गतिविधियों को ग्राम मडला के ग्रामीणों के माध्यम से प्रारंभ कराई जा रही है। इसमें बोटिंग, फिशिंग, वनक्षेत्र भ्रमण, मौसमी पर्यटन आदि प्रारंभ किया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों को रोजगार मिलेगा और पर्यटकों को बुन्देलखण्ड की सांस्कृति की जानकारी मिल सकेगी। इस होमस्टे को मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा पंजीयन एवं बेवसाईट को विकसित किया गया है। जिससे लोग ऑनलाईन होमस्टे में अपना आरक्षण करा सकेंगे।
इस अवसर पर पन्ना को पर्यटन के लिए प्रमोट करने के लिए 10 बाइकर्स द्वारा मडला से ग्राम रानीपुर तक बुन्देली राइडर आए। इन्होंने पारदी वॉक क्षेत्र का भ्रमण किया। यहां उन्होंने पारदी समुदाय द्वारा तैयार भोजन करने के साथ वॉकिंग भी की। होमस्टे का चयन करने के लिए पूर्व में पर्यटन विकास निगम के संचालक श्री मनोज सिंह द्वारा क्षेत्र का भ्रमण किया गया था। क्षेत्र में वाईफाई की सुविधा तुरंत उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री मिश्र द्वारा लोगों की समस्याएं सुनी गयी। गांव में साफ-सफाई, पेयजल आदि की सुविधा शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधितों को दिए जाने की बात कही।





