loader

इंदौर, पर्यटन शहर

Foto

मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा शहर है, जो ऐतिहासिक

इंदौर, मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा शहर है, जो ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, प्राकृतिक, प्रशासनिक और शैक्षणिक रूप से काफी महत्व रखता है। व्यापारिक गतिविधियों की वजह से इसे राज्य की वाणिज्यिक राजधानी भी कहा जाता है। यह देश का एकमात्र ऐसा शहर है, जहां आईआईएम और आईआईटी दोनों मौजूद हैं। इस शहर का अपना अलग इतिहास भी है, जो कई शक्तिशाली सम्राटों से जुड़ा है। सन् 1724 में यह मराठा साम्राज्य का हिस्सा बन गया था। मल्हारराव यहां के पहले सूबेदार बने जिन्होंने बाद में होलकर राजवंश की नींव रखी। पर्यटन की दृष्टि से भी यह शहर काफी ज्यादा मायने रखता है, आप यहां कई दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं, जिनमें राजबाड़ा, कांच मंदिर, कृष्णुरा की छतरियां, कान्हा नदी, खजराना मंदिर आदि शामिल हैं। इस शहर के आसपास भी बहुत से खूबसूरत स्थल मौजूद हैं, जहां की सैर आप इंदौर भ्रमण के दौरान कर सकते हैं।

विज्ञापन